आरोग्य सेतु तेजी से भारतीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यही कारण है कि लांच के महज 45 दिनों में 13 करोड़ लोगों के मोबाइल में यह एप है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
दरअसल इसकी सहायता से स्वास्थ मंत्रालय भी कोरोना पीड़ितों की निगरानी कर सकता है वहीं अगर आप किसी कोरोना मरीज के सम्पर्क में आये है तो ये एप आपको अलर्ट भेज देता है।
यही कारण है की सरकारी कार्यालय में तो इसे अनिवार्य कर दिया गया है। यह एप 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर के दायरे तक डाटाबैंक के हिसाब से आपको अलर्ट करता है।
ज्ञात हो, दिल्ली नॉएडा के अलावा सरकारी ऑफिस और ऑनलाइन डिलीवरी करने वालों के लिए यह अनिवार्य है।
अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते है तो आपको छह माह की जेल हो सकती है।