मुंबई: 11 जनवरी 2021 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था। आज वामिका एक साल की हो गई हैं। माता-पिता बनने के कुछ हफ्तों बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की साथ वाली तस्वीर शेयर की थीं।
फोटो पोस्ट करते हुए कपल ने कहा था कि वामिका के आने के बाद उन की लाइफ बदल गई है। कपल ने अबतक वामिका का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका आज एक साल की हो गई है। ठीक एक साल पहले यानी 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा मां बनी थीं। अनुष्का-विराट अपनी बेटी की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं, मगर किसी भी तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिखता।

कपल का कहना है कि वह अपनी बेटी की निजता की रक्षा कर रह रहे हैं। वे चाहते हैं कि वामिका आम जिंदगी का आनंद उठाएं। इसलिए कुछ दिन पहले विराट कोहली ने मीडिया से भी अनुरोध किया था कि वे वामिका की तस्वीर न लें।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के नाम के बारे में बताया था। वामिका की यह पहली तस्वीर थी, जिसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि वामिका के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। साथ ही पोस्ट में अनुष्का-विराट ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए आभार भी जताया था।