उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रहा है। यूपी के जिले फर्रुखाबाद में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7447 हो गई है।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत
कोरोना से फिरोजाबाद में एक और मौत हो गई है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक 202 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 236 संक्रमित मिले हैं।