रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोई व्यक्ति आपको कुछ भला बुरा कहता है तो हो सकता है आप उसके कहने का बुरा न मानें लेकिन अगर कोई आपकी मां को लकेर भला बुरा कहे तो आप उस व्यक्ति को माफ नहीं करेंगे। यह बात हम आपको इसलिए बता रहें है कि बुधवार को सवा सौ करोड़ देशवासियों के गर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर BBC के एक शो में भला बुरा कहा गया।
आपको बता दें कि विदेशी मीडिया हॉउस ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के लाइव शो में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर भला बुरा कहा गया। हैरानी तो इस बात पर हो रही है कि शो को होस्ट कर रही एंकर ने इसपर आपत्ति भी दर्ज नहीं की। इस बात का सीधा-सीधा यह मतलब है कि प्रधानमंत्री की माँ को लेकर जो भी कहा गया, इसमें एंकर का भी समर्थन है। इस वाक्या के बाद देशवासियों में काफी आक्रोश है, लोगों की मांग है कि बीबीसी का यह अपराध माफ़ी योग्य नहीं है, इसके लिए कड़ी कार्यवाही तो होनी ही चाहिए।
BBC में जो गंदी और भद्दी गालियां बोली गयी वो भारत के कानून और संविधान के मुताबिक अपराध है
BBC को जवाब देना होगा वरना हम एक नागरिक होने के नाते कानून के रास्ते से भारत में BBC को बंद करने की ओर बढ़ेंगे #BoycottBBC
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) March 3, 2021
BBC के रेडियो शो “बिग डिबेट” में एक वक्ता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। ब्रिटेन में रह रहे सिखों और भारत के लोगों के प्रति नस्ली भेदभाव पर आयोजित डिबेट में पूरी चर्चा भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन की ओर मुड़ गई। जिसमें एक कॉलर ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और बड़ी संख्या लोग कॉमेंट करके तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना के बाद भारत में बीबीसी का बहिष्कार करने या प्रतिबंध लगाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोग #BoycottBBC को ट्रेंड चला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि “BBC में जो गंदी और भद्दी गालियां बोली गयी वो भारत के कानून और संविधान के मुताबिक अपराध है। BBC को जवाब देना होगा वरना हम एक नागरिक होने के नाते कानून के रास्ते से भारत में BBC को बंद करने की ओर बढ़ेंगे”।