मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज आपना 79वां बर्थ डे मना रहे है। इसके साथ ही उन्होंने एक गुड न्यूज भी अपने फैंस और ट्रोलरों के साथ शेयर किया है। इसे लेकर एक तरफ जहां उनकी तारीफ हो रही है, वहीं अभी भी कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अमिताभ एक पान मसाले की एड में नजर आये थे, इसे लेकर ट्रोलरों ने उनकी जमकर आलोचना की थी, वहीं कई फैंस उनसे नाराज भी थे।
हालांकि अब उन्होंने इस एड से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस एड के लिए लिये गए पैसों को भी कंपनी को वापस लौटा दी है। अमिताभ ने बताया कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि इससे नई पीढ़ी को पान मसाला का सेवन करने के लिए मोटिवेशन ना मिले। उन्होंने इस विज्ञापन के लिए मिली फीस भी वापस कर दी है।
अमिताभ ने वापस लिया इस कंपनी के एड से नाम
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद का एड किया था जिसके बाद इसे लेकर कई सारे लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का ऐसा मानना था कि देश की सीनियर मोस्ट पर्सनैलिटी होने के नाते अमिताभ बच्चन को ऐसे विज्ञापन नहीं करने चाहिए। नेशनल एंटी-टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट की थी कि बिग बी इस एड से अपना नाम वापस ले लें।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल
इसके अलावा मामले में अमिताभ बच्चन के कुछ फैंस भी गुस्से में थे और उन्हें सुपरस्टार का ये मूव अच्छा नहीं लगा था। अब अमिताभ की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है। इसी बीच अमिताभ बच्चन से एक फैन ने पान मसाला का एड करने पर सवाल भी किया था। इसके जवाब में अमिताभ ने कहा था कि, ‘अगर किसी संस्था को इससे फायदा हो रहा है तो फिर हमें ऐसे नहीं सोचना चाहिए कि हम ये क्यों कर रहे हैं। जैसे हम लोगों की इंडस्ट्री चलती है वैसे ही उनकी इंडस्ट्री भी चलती है। आपको ऐसा लगता है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए लेकिन मुझे इसके लिए फीस मिली है।’
बिग बी ने कही ये बात
स्टेटमेंट की मानें तो- कमला पसंद, कमर्शियल के ऑनएयर होने के कुछ दिन बाद, अमिताभ बच्चन ने इस ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था जो उन्होंने पिछले हफ्ते खत्म कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि जब मिस्टर बच्चन ने इस एड से जुड़ने का फैसला किया था उस दौरान उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस तरह के विज्ञापन सैरोगेट एडवरटाइजमेंट की कैटेगरी में आते हैं। बाद में अमिताभ बच्चन ने इस एड से अपना नाम वापस ले लिया और इस ब्रैड के प्रमोशन के लिए उन्होंने जो फीस ली थी वो भी वापस कर दी।