1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने गार्डन की झलक, कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने गार्डन की झलक, कही ये बात

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी  एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी साझा करते रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने गार्डन की झलक, कही ये बात

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी  एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी साझा करते रहे हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को अपने गार्डन की झलक को शेयर किया। फैंस उनको उनकी ये तस्वीर बहुत पंसद आ रही है।

 

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का चेहरा तो नहीं दिख रहा है। लेकिन तस्वीर में अभिनेता ग्राउंड में बैठे कर धूम सेक रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर महानायक ने कैप्शन लिखा, ‘साफ नील असमान, तेज धूम… ठंडी हवाएं, ये है मुंबई मेरी जान।’ अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक  साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वही बॉलीवुड कलाकार फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में दिग्गज अभिनेता के घर में मौजूद स्टाफ के रूटिंग टेस्ट के दौरान एक स्टाफ मेंबस को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद परिवार के सदस्य और अन्य मेंबर्सों को होम आइसोलेशन में कर दिया गया था। वहीं पॉजिटिव स्टाफ मेबर को बीएमसी के कोरोना सेंटर में भर्ती कराया गया था।

वही कोरोना के कहर के चलते अब खबर आ रही है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। खुशी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बोनी और जाह्नवी होम क्वारंटाइन में हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...