मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हुआ। दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, जो विकास की राह पर है।
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं मोदी 2.0 के एक वर्ष सफल होने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा।’
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण होने होने पर, मैं प्रधानमंत्री जी और सरकार के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई देता हूं। मोदी जी की सरकार का यह साल अनेक उपलब्धियों से भरा है।’