1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसंबर के दिन ही फांसी दी गई थी। इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और दयालुता का प्रतीक है। उनकी शहादत के दिन, मैं महान गुरु तेग बहादुर को अपना सम्मान देता हूं और न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के लिए उनकी दृष्टि को याद करता हूं।

इस मौके पर अमित शाह ने वीरो को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे स्तंभ हैं जिनपर आज का यह आज़ाद भारत बुलंद होकर खड़ा है। भारत की जनता को लूटने वाली अंग्रेजी हुकूमत को काकोरी में ललकारने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हे कोटिशः नमन।

बीजेपी पार्टी की ओर से श्रंद्धांजलि देते हुए लिखा गया स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूत रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

कांग्रेस पार्टी की और से राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि देते हुए हुए लिखा सरफरोशी की तमन्ना अब हमरे दिल में है दीखना है ज़ोर किटना बाजु-ए-क़ातिल में है- राम प्रसाद बिस्मिल, एक फायरब्रांड क्रांतिकारी, एक शानदार कवि और भारत के एक समर्पित पुत्र। उनकी पुण्यतिथि पर हम देश के लिए उनके बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

कांग्रेस पार्टी की और से अशफाकुल्ला खान को श्रद्धांजलि देते हुए हुए लिखा एक शहीद, एक क्रांतिकारी और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के नेता अशफाकुल्ला खान को याद करते हुए। आज उनकी पुण्यतिथि पर, हम उनकी देशभक्ति को सलाम करते हैं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को महत्व देते हैं।

पार्टी की ओर दे आगे लिखा गया हम क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह को सलाम करते हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए अपनी वीरता और भक्ति के लिए जाने जाते हैं।

आप को बता दे कि 19 तारीख को हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है। वर्ष 1961 में 19 दिसम्बर के दिन ही भारतीय सेना ने गोवा को 450 साल के पुर्तगाली साम्राज्य से आजाद कराया था।

‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा में प्रवेश किया था। इस ऑपरेशन की शुरूआत 18 दिसम्बर, 1961 को की गई थी और 19 दिसम्बर को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण किया था। इस ही को बता दे कि आज प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन है, जो बाद में चलकर भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...