1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे असम, सीएम सोनोवाल ने किया स्वागत

अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे असम, सीएम सोनोवाल ने किया स्वागत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे असम, सीएम सोनोवाल ने किया स्वागत

बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर आधी रात गुवाहाटी गए है। गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे।

अमित शाह दो दिन के दौरे के दौरान है। अमित शाह 26 और 27 दिसंबर को गुवाहाटी और इंफाल में रहेंगे। वह असम में वह स्थानीय जनजातीय समूह से मुलाकात करेंगे और मेडिकल कालेज की आधारशिला रखेंगे।

वहीं, अगले दिन 27 दिसंबर को इंफाल में पुलिस हेडक्वार्टर के निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमित शाह असम के 8000 नामघर वैष्णव संतों के बीच वित्तीय सहायता का वितरण भी करेंगे। गौरतलब है कि अगले साल असम में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गृह मंत्री अमित शाह भले ही देर रात गुवाहाटी पहुंचे थे, लेकिन उनके स्वागत के लिए राज्य सरकार ने काफी इंतजाम किया था। एयरपोर्ट से निकलते वक्त शाह का स्वागत लोक कलाकारों ने अपने अंदाज में किया।

गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य के जरिए अमित शाह के दौरे को यादगार बनाने की कोशिश की। इस दौरान असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे। बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा पूर्वोत्तर एनडीए के संयोजक भी हैं।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृषि कानूनों से संबंधित भाषण सुनाने के लिए महाराष्ट्र भाजपा ने पांच हजार स्थानों पर किसान सम्मेलन आयोजित किया। जहां किसानों को प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनाया गया। इससे पहले प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के एक करोड़ किसानों को कृषि कानून से संबंधित कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पत्र बांटा गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि किसानों को कृषि मंत्री का पत्र बांटते समय ही किसान सम्मेलन की जगह भी तय कर दी गई। जहां स्क्रीन लगाकर किसानों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाया गया। इससे राज्य के किसानों में कृषि कानूनों को लेकर भ्रम की स्थिति दूर हुई।

पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के ज्यादातर किसान पढे़ लिखे हैं,  इसलिए वे न केवल सरकार की योजनाओं का लाभ जल्द प्राप्त कर लेते हैं बल्कि वे नियम कानून की बारीकियों को भी समझ लेते हैं।

हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि अमित शाह अपने दौरे के पहले दिन महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री गुवाहाटी में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमित शाह असम में एनडीए के क्षेत्रीय दलों से भी मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री असम गण परिषद, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और गणशक्ति के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरे पर निकले शाह की मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की संभावना थी। लेकिन कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएम सिंह को आइसोलेट किया गया था।

यही वजह रही कि शाह के दौरे की तारीखों में बदलाव किया गया। सिंह के अलावा शाह राज्य की गवर्नर नजमा हेपतुल्ला, बीजेपी के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान शाह और सीएम सिंह के बीच इंडो-नागा शांति वार्ता पर चर्चा हो सकती है।

शाह के इस दौरे पर कई बडे़ मुद्दों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि छठी अनुसूची में संशोधन, मणिपुर भूमि सुधार और राजस्व अधिनियम, उग्रवाद, मणिपुर बीजेपी इकाई संगठन में बदलाव, ड्रग्स और इंडो-म्यांमार सीमा मुद्दों पर बात हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...