चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए है। इस पर पुरे देश में रोष और गुस्सा है। आपको बता दे कि कल ही सरकार ने बीएसएनल से कहा है कि अब चीनी उपकरण वो अपनी निर्भरता कम करे।
वहीं दूसरी और महाराष्ट्र सरकार ने चीन की जीडब्लूएम कंपनी के साथ एक अरब डॉलर यानि 7600 करोड़ से अधिक रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
दरअसल कंपनी पुणे के तलेगांव में 300 एकड़ क्षेत्र में 3770 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। चीनी कंपनी चरणबद्ध तरीके से 7600 करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है।
जीडब्ल्यूएम एसयूवी वाहन बनाती है, जो भारत में भी काफी फेमस है। वहीं सरकार ने एक अन्य चीनी कंपनी हेंगली इंजिनियरिंग के साथ 250 करोड़ रुपए के निवेश का भी करार किया है।