प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चक्रवाती अम्फान तूफान के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंच चुके है। यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा कि चक्रवात अम्फान को राष्ट्रीय आपदा मामना चाहिए। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में अम्फान से प्रभावित क्षेत्रो का हवाई सर्वे किया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी उनके साथ मौजूद रही।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यों का दौरा करने की अपील की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उनकी अपील को स्वीकार करते हुए दौरे करने का फैसला किया था।
पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रतात चंद्र सारंगी, बाबुल सुप्रियो और देबाश्री चैधुरी भी शामिल है जो पीएम मोदी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। ये चारों मंत्री ओडिशा और पश्चिम बंगाल से है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।