केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी जनपद के तिलोई तहसील अंतर्गत जायस कस्बे में स्थापित राजीव गांधी पेट्रोलियम एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में गरीब असहाय निराश्रित हो को भोजन देने का बीड़ा उठाया गया है इस संस्थान द्वारा प्रतिदिन 1200 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिसमें से 1000 लंच पैकेट अमेठी प्रशासन के द्वारा निर्देशित स्थान पर बहुत कर बांटा जाता है तो वहीं पर शाम के वक्त 200 लंच पैकेट जायस रेलवे स्टेशन तथा क्षेत्र में गरीब मजदूर बेबस लोगों के बीच में वितरण किया जाता है। इस संस्थान में बच्चे तथा स्टाफ सहित लगभग 600 लोग रहते थे वर्तमान में लॉक डाउन की स्थिति में सिर्फ स्टाफ एवं उनका परिवार ही रह गया है सभी बच्चों को अपने-अपने घर भेज दिया गया है और वहीं पर यह भोजन संस्थान के ही मैस में तैयार किया जाता है जहां पर प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से ही मैस कर्मचारी लंच पैकेट तैयार करने में लग जाते हैं सारी तैयारियां करने के उपरांत प्रातः 9:30 बजे वितरण के लिए गाड़ी रवाना हो जाती है।
वैसे तो तमाम संस्थाएं एवं सरकार की तरफ से कम्युनिटी किचन स्थापित है लेकिन 12 लोगों के द्वारा भोजन तैयार करने में दोपहर हो जाती है और वितरण करते करते दोपहर बाद पहुंच पाता है किंतु इस संस्थान के द्वारा सुबह ही लोगों तक भोजन पहुंचाया जाता है । ऐसा प्रतिदिन करना एक बड़ी चुनौती का कार्य है। साथ में संस्थान के डायरेक्टर स्वयं क्षेत्र में निकलकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराते हैं। वहीं पर संस्थान के डायरेक्टर अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि जब तक लॉक डाउन रहे चलेगा तब तक मेरे द्वारा व्यवस्था चलती रहेगी। इसके बावजूद भी यदि मुझे लगता है और प्रशासन को भी आवश्यकता महसूस होती है तो आगे भी इसके बावजूद भी यदि मुझे लगता है अथवा प्रशासन को आवश्यकता महसूस होती है तो आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।