1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री ने किया था उसका दुष्कर्म

अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री ने किया था उसका दुष्कर्म

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिकी महिला का आरोप, पाक के पूर्व गृह मंत्री ने किया था उसका दुष्कर्म

पाकिस्तान में रहने वाली अमेरिकी ब्लाॅगर सिंथिया डी रिची ने पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही रिची ने आरोप लगया कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

फेसबुक लाइव में अमेरिका ब्लाॅगर ने आरोप लगाया कि साल 2011 में पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी सहित पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के दो वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था। रिची ने बताया कि उस दौरान वह इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में रहती थीं। वर्तमान में रिची प्रधानमंत्री इमरान खान की सोशल मीडिया टीम में है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह घटना 2011 में गृह मंत्री के घर पर हुई, उसी समय ओसामा बिन लादेन मारा गया था। मुझे लगा कि वीजा के लिए मुझे बुलाया गया है लेकिन मुझे वहां पहुुंचने पर फूल और एक नशीला पदार्थ दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...