1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम की सर्वदलीय बैठक : सोनिया गांधी ने पूछे तीखे सवाल

पीएम की सर्वदलीय बैठक : सोनिया गांधी ने पूछे तीखे सवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम की सर्वदलीय बैठक : सोनिया गांधी ने पूछे तीखे सवाल

चीन और भारत के बीच बढ़ते तनाव को लेकर आज पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सबसे अच्छी बात यह रही कि सारे दलों में एकजुट होकर पीएम और सेना का साथ देने की बात कही है।

लेकिन बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की नाराजगी साफ़ दिखाई दी है। उन्होंने सरकार से कुछ तीखे सवाल पूछे है, उन्होंने निम्न प्रश्न पूछे

1.चीन ने कब हमारी सीमा में घुसपैठ की?
2.घुसपैठ के बारे में कब पता चला? 5 मई को जानकारी मिली या पहले?
3.क्या सरकार को सीमाई इलाकों की सैटेलाइट तस्वीरें नहीं मिलती?
4.क्या सरकार मानती हैकि खुफिया तंत्र की नाकामी रही?

इसके अलावा ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। नितीश कुमार ने कहा की कश्मीर के विकास से चीन परेशांन है। उस पर विश्वास नहीं कर सकते। अब चीन को सबक सिखाने का समय आ गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी की नीतियों का जोरदार समर्थन किया और इसके अलावा मायावती ने भी जमकर सरकार के रुख की तारीफ की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...