1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अलका लांबा ने केजरीवाल सरकार को दिखाया आईना, कहा- रोजगार का वादा किया था, हाथ में दारू देकर फ्री होम डिलिवरी करवा रहें “आप”

अलका लांबा ने केजरीवाल सरकार को दिखाया आईना, कहा- रोजगार का वादा किया था, हाथ में दारू देकर फ्री होम डिलिवरी करवा रहें “आप”

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की कमीं से जूझ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलका लांबा ने केजरीवाल सरकार को दिखाया आईना, कहा- रोजगार का वादा किया था, हाथ में दारू देकर फ्री होम डिलिवरी करवा रहें “आप”

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की कमीं से जूझ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर भी खूब नारेबाजी की।

कांग्रेस की तरफ से विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी जमकर दिल्ली सरकार अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने ‘आप’ सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रोजगार का वादा किया था अब हाथ-हाथ शराब दे रहे हैं।

अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के विपक्ष की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। दिल्ली बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है।” उन्होने आगे कहा, “दिल्ली के विपक्ष की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। दिल्ली बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है।”

केजरीवाल सरकार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “सड़कों से हम दिल्ली के हक के लिए लड़ेंगे और न्याय मांगेंगे।” उनकी इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने भी खूब कमेंट किये। आपको बता दें कि अलका लांबा गुरुवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...