कोरोना वायरस से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन से बाजार, इंडस्ट्रीज सब बंद हैं। हजारों वैवाहिक समारोह स्थगित हो गए। बतादें कि, उत्तर प्रदेश टैंट व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा ने कहा कि, मंउल में मार्च से जून तक 15 से 20 हजार शादियां स्थगित हो गई हैं।
साथ ही कहा, मैरिज होम व टैंट के कुशल कारीगर व इलेक्ट्रिशियन को रोजी रोटी के लाले पड़ हरे हैं। दिल्ली सरकार की तर्ज पर इस कारोबार से जुड़े मजदूरों को पांच हजार रुपया की योगी सरकार अंशदान दे। प्रदेश में 70 लाख ऐसे श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।