1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: लॉक डाउन में लगातार कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

अलीगढ़: लॉक डाउन में लगातार कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: लॉक डाउन में लगातार कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

{ अलीगढ़ से मुकेश की रिपोर्ट }

अलीगढ़ के वार्ड 52 पार्षद पुष्पेंद्र द्वारा लोक डाउन में लगातार कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सम्मानित किया गया।

आपको बताते चलें कि जहां पूर्णा महामारी के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं तो वही अलीगढ़ शहर में सफाई कर्मचारी दिन-रात साफ सफाई की व्यवस्था चकाचौंध करने का प्रयास कर रहे हैं।

जिससे कि अलीगढ़ शहर में इस खतरनाक महामारी पर रोक लगाई जा सके और अलीगढ़ शहर वासी सुरक्षित रहे इसी के चलते वार्ड 52 की पार्षद पुष्पेंद्र यादव द्वारा क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

और सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों का पार्षद पुष्पेंद्र ने आभार व्यक्त किया साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस का विशेष तौर पर ध्यान रखने के लिए जागरूक किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...