1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ : गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

अलीगढ़ : गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ : गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

अलीगढ़ के मध्य स्थित भव्य वार्ष्णेय मंदिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कोरोना संकट के कारण मास्क व सामाजिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखा गया ।

अलीगढ़ के प्रसिद्ध वार्ष्णेय मंदिर के गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 11:00 बजे गौ माता का पूजन किया गया। साथ ही ठाकुर जी का भोग लगाया गया । दोपहर 12:00 बजे से कड़ी एवं भात का प्रसाद वितरित किया गया।

 

 

दोपहर 3:00 बजे से अन्नकूट का प्रसाद व्यवस्थित ढंग से भक्तों को प्रदान किया गया । सांय काल गोवर्धन जी महाराज के भव्य दर्शन भक्तों ने किए। भव्य श्रंगार के साथ गोवर्धन जी महाराज ने अपने विराट रूप में भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त निहाल हो उठे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...