1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पवित्र रमजान माह के दौरान शहर मुक्ति ने घरों में नमाज अदा करने की अपील

अलीगढ़: लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पवित्र रमजान माह के दौरान शहर मुक्ति ने घरों में नमाज अदा करने की अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़: लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पवित्र रमजान माह के दौरान शहर मुक्ति ने घरों में नमाज अदा करने की अपील

{अलीगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट}

अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र में अपने आवास पर शहर मुक्ति मोहम्मद खालिद हामिद द्वारा लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पवित्र रमजान माह के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। आपको बता दे की 25 अप्रैल से रमजान माह प्रारंभ होने जा रहा है।

इसी के चलते इससे पूर्व लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हामिद द्वारा आमजन से घर पर ही नमाज अदा करने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की गई है साथ ही लॉक डाउन में सभी लोगों से नियमों का पालन करने की भी शहर मुफ्ती खालिद हामिद में अपील की जिससे कि कोविड-19 महामारी से बचाव किया जा सके और लोग सुरक्षित रहे।

आपको यह भी बताते चलें कि अलीगढ़ शहर में सभी बड़े मंदिरों पर भी अभी प्रतिबंध लगा दिया गया है और सभी मंदिरों के पट पूरी तरह से बंद है इसी के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में नमाज अदा कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...