1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अलकायदा कमांडर द्रोउकदेल फ्रांसीसी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारा गया

अलकायदा कमांडर द्रोउकदेल फ्रांसीसी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारा गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलकायदा कमांडर द्रोउकदेल फ्रांसीसी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारा गया

कई देशों को अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल की तालाश रही है। लेकिन उसे फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। फ्रांस के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात को इसकी पुष्टि की है।

अब्देल मलेक द्रोउकदेल की मौत को अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैले साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ संघर्ष में बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। यह इलाका सहारा रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से करता है और यहीं पर अलकायदा अपना आतंक फैला रहा था।

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट कर किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...