1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार DOG के साथ मस्ती करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल, देखें

अक्षय कुमार DOG के साथ मस्ती करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल, देखें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार एक गोल्डन लैब्राडॉर डॉगी के साथ फर्श पर लेट-लेटकर खेलते नजर आ रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अक्षय कुमार DOG के साथ मस्ती करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल, देखें

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार एक गोल्डन लैब्राडॉर डॉगी के साथ फर्श पर लेट-लेटकर खेलते नजर आ रहे हैं। पहले तो ये डॉगी अक्षय कुमार का मुंह और हाथ चाटने लगता है और फिर ये उनकी गोद में बैठ जाता है। डॉगी उनकी टीशर्ट पकड़कर खींचने लगता है जिसके बाद वह फर्श पर लेट जाते हैं। एक्टर के फैंस उनका ये वीडियो खूब पंसद कर रहे है, और जमकर लाइक कर रहे है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वीडियो में अक्की फर्श पर लेट-लेटकर डॉगी संग खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना लाखों मिले बज रहा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिर्फ 20 मिनट के भीतर इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘लाखों मिले, कोई ना तुम सा मिला… एक मिलियन लव सॉन्ग भी मिलकर इस बेशर्त प्यार से बराबरी नहीं कर सकते। पेट बहुत प्यारे होते हैं।’ अक्षय कुमार के इस वीडियो पर लाखों फैंस ने कमेंट करके उनके नेचर की तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई थी जिसे बेहिसाब प्यार मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...