सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम रहे अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा सर्वदलीय बैठक में दिए गए इस बयान का खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी एक इंच ज़मीन किसी के पास नहीं है।
अखिलेश यादव ने सवाल किया है कि अगर चीन सीमा में नहीं आया तो किन हालातों में सैनिक शहीद हो गए ? उन्होंने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।
आज उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री जी के भारत-चीन एलएसी कथन से भ्रमित होकर जनता पूछ रही है कि यदि चीन हमारे इलाक़े में नहीं घुसा तो फिर हमारे सैनिक किन हालातों में शहीद हुए और क्या इस कथन से चीन को ‘क्लीन चिट‘ दी जा रही है।
आपको बता दे गत सोमवार देर रात गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प हुई जिसमें चीन के 45 जवान मारे गए वही हमारे 20 जवान शहीद हुए थे।