{ आगरा से शिवम की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 76 साल की वृद्धा ने बुधवार को दम तोड़ दिया है।
वृद्घा का पौत्र नीदरलैंड से यात्रा कर लौटा था। बता दें कि विगत दिवस कमला नगर में 76 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली थीं। उनका पौत्र 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था। वह 14 दिन होम क्वारंटीन में रहा।
स्क्रीनिंग हुई तो संक्रमण नहीं मिला लेकिन घर में उसके संपर्क में आने के कारण दादी को कोरोना हो गया।दादी को अस्थमा था।
10 दिन मुगल रोड स्थित दो अस्पतालों में अस्थमा का ही उपचार चला। तबियत बिगड़ने पर नमूने लिए गए तो कोरोना निकला। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।डीएम प्रभु एन सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा महिला को विदेश से लौटे पौत्र से संक्रमण मिला था।
डीएम ने कहा कि बच्चों और बुजर्गों को खास एहितयात बरतनी चाहिए।इसलिए हमारे बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा महिला एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं और पहले से ही स्थिति खराब थी। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके।
बता दें कि आगरा में अब तक 65 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। बुधवार को देहात क्षेत्र सैयां में मां-बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।