1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: आज मिले 12 पॉजिटिव, कुल आकंड़ा प्रदेश में सबसे अधिक, 104 मरीज हुए

आगरा: आज मिले 12 पॉजिटिव, कुल आकंड़ा प्रदेश में सबसे अधिक, 104 मरीज हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: आज मिले 12 पॉजिटिव, कुल आकंड़ा प्रदेश में सबसे अधिक, 104 मरीज हुए

{ आगरा से शिव कुमार की रिपोर्ट }

ताज नगरी आगरा में कोरोना का संकट अब बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आगरा जनपद अब कुल 104 मरीजों के साथ 100 का आंकड़ा पार करने वाला पहला जनपद बन गया है। आगरा के बाद नॉएडा है जहां अभी सिर्फ 64 मरीज है।

आपको बता दे, रविवार सुबह 12 नए मरीज मिले हैं। ये सभी वे लोग हैं, जिन्होंने शहर के भगवान टाकीज स्थित पारस अस्पताल में उपचार कराया था।

इस अस्पताल के लोगों में पहले भी संक्रमण हो चुका है और ऐसे में अब स्थिति गंभीर होती हुई दिखाई दे रही है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार 12 नए मामलों के साथ जिले में अब संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें 89 मामले सक्रिय हैं। संक्रमितों में 52 जमाती हैं।

यानी की कुल मरीजों की संख्या देखे तो इसमें आधे जमाती है और आधे स्थानीय है जिसमें कई लोगों की लापरवाही शामिल है।

आपको बताते चले की अब तक 2144 नमूने लिए जा चुके हैं जिसमें से 200 से अधिक नमूने कल लिए गए है। अब विभाग ने नमूनों की संख्या बढ़ा दी है ताकि अब एक्चुअल ये पता चल पाए की संक्रमण का दायरा कहा तक गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...