1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : गुरुद्वारे की रज कलश में भरकर राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी गई

आगरा : गुरुद्वारे की रज कलश में भरकर राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी गई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : गुरुद्वारे की रज कलश में भरकर राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी गई

कई वर्षों से चली आ रही राम मंदिर निर्माण का समय अब नजदीक आ गया है। आने वाली 5अगस्त को अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम का भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है।

इस भूमि पूजन को खुद देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी अपने हाथों से सम्पूर्ण करने वाले है। पूरी दुनिया में बसे हुए भारतीयों को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार है।

इसको लेकर ताज नगरी आगरा भी उत्साहित है और मनोयोग से राम भक्ति के रस में डूबी हुई है /

आपको बता दे कि गुरुद्वारा गुरु का ताल बाबा प्रीतम सिंह और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से राम मंदिर निर्माण को लेकर गुरुद्वारे की रज (मिट्टी) कलश में भरकर राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी जा रही है।

इसके अलावा राम मंदिर निर्माण को लेकर सिख समाज मे भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि हिंदुओ के आराध्या राम का मंदिर सदियों बाद बनने जा रहा है और यह ऐतिहासिक क्षण है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...