1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : वरिष्ठ समाजसेवी बबिता चौहान ने अपने हाथों से मास्क बनाकर लोगों को किए वितरण

आगरा : वरिष्ठ समाजसेवी बबिता चौहान ने अपने हाथों से मास्क बनाकर लोगों को किए वितरण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : वरिष्ठ समाजसेवी बबिता चौहान ने अपने हाथों से मास्क बनाकर लोगों को किए वितरण

{आगरा से शिवकुमार की रिपोर्ट}

ताज नगरी आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 241 हो चुकी है लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है सभी लोग लोक डाउन का पालन कर रहे हैं वही आगरा में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ना तो सैनिटाइजर खरीद सकते हैं और ना ही मास्क ले सकते हैं।

ताज नगरी आगरा में वरिष्ठ समाजसेवी बबिता चौहान ने अपने हाथों से मास्क बनाकर व खरीद कर लोगों को वितरण किए।

इसके साथ उन्होंने सेनीटाइजर भी वितरण किए। बताया जा रहा है कि, बबिता चौहान एक ऐसी समाज सेविका है जिन्होंने हजारों की संख्या में लोगों को सैनिटाइजर और मास्क वितरण करें हैं वही कुछ दिन पहले जो दूर दराज से लोग आईएसबीटी बस अड्डे पर अपने-अपने घर जाने के लिए आए थे। उन हजारों की संख्या में लोगों को जितेंद्र चौहान वरिष्ठ समाजसेवी ने खाने की व्यवस्था भी कराई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...