1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : रेलवे स्टेशन से तीन तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार किया

आगरा : रेलवे स्टेशन से तीन तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : रेलवे स्टेशन से तीन तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार किया

ट्रेनों के माध्यम से होने वाले गांजा तस्करी के मामलों को लगातार आरपीएफ और जीआरपी पकड़ रही है। गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से तीन तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार किया।

पकड़ में आए तीन तस्करों में दो लड़कियां हैं जिसमें एक लड़की नाबालिग है। नाबालिग लड़की 12वीं की छात्रा है।

पकड़ में आए लोगों में कोलकाता का रहने वाला इमरान अली है सीमा उर्फ रुचि दिल्ली की रहने वाली है जिसकी उम्र 21 साल है,नाबालिग लड़की 17 साल की है।

ऐसा बताया गया है पकड़ में आए लोग विशाखापट्टनम से ट्रेन के माध्यम से आगरा पहुंचे यहां से तीनों लोगों को दिल्ली जाना था लेकिन उससे पहले आरपीएफ व जीआरपी ने पकड़ लिया।

इमरान काफी समय से गांजा तस्करी के काम में लगा हुआ है सीमा उर्फ रुचि का कहना है कि वह दूसरी बार गांजा लेकर आई है जबकि नाबालिक लड़की का कहना था पहली बार वह लालच के चलते शामिल हो गई अब पछता रही है।

गांजा तस्करों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है जो अलग-अलग बैग में रखा हुआ था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी अब तक तमाम सारे गांजा तस्करों को पकड़ चुकी है।

गांजा तस्करों ने पुलिस की सख्ताई को देखते हुए लड़कियों को इस धंधे में उतार दिया है और खासतौर से कम उम्र की लड़कियों को गांजा तस्करी में उतारा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...