1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : 5 दिन से किसी की मौत नहीं ! एक्टिव मरीज 169 पर

आगरा : 5 दिन से किसी की मौत नहीं ! एक्टिव मरीज 169 पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : 5 दिन से किसी की मौत नहीं ! एक्टिव मरीज 169 पर

ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस से पिछले पांच दिन में एक भी मौत नहीं हुई है। उसके पहले दो लोगों की मृत्यु हुई थी लेकिन दोनों बुजुर्ग थे और दूसरी बीमारी से पीड़ित थे।

आपको बता दे कि कल भी जनपद आगरा में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 1517 हो गई है।

राहत की बात यह है कि पांच दिन में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई, जिससे संक्रमित मृतकों की संख्या 94 ही है। स्वस्थ होने की दर 82.72 फीसदी हो गई है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या 1254 हो गई है।

अभी 169 मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार रात तक 35410 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...