1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : लगातार मिल रहे नए कोरोना के मरीज,स्वास्थ्य विभाग चिंता में

आगरा : लगातार मिल रहे नए कोरोना के मरीज,स्वास्थ्य विभाग चिंता में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : लगातार मिल रहे नए कोरोना के मरीज,स्वास्थ्य विभाग चिंता में

ताजनगरी आगरा में रोज़ कोरोना के केस मिलते जा रहे है और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीर दिखाई देने लगी है ,आपको बता दे कि कल भी देर रात जारी की गई रिपोर्ट में 14 नए मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

इन नए 14 मरीजों के साथ ही मरीजों की कुल संख्या 1468 हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसी के साथ अब स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तादाद 1213 हो गई है और 161 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

वहीं संक्रमित मृतक संख्या 94 है। आपको बता दे आगरा में अब तक 33932 लोगों की कोरोना जांच की गई है और स्वास्थ्य विभाग इसे और बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है।

जब से कोरोना संक्रमण ने पैर पसारे हैं, तब से अब तक आगरा में 256 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। शुक्रवार तक 171 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। 85 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...