{ आगरा से शिव कुमार की रिपोर्ट }
आगरा में शनिवार तक कोरोना वायरस के 92 मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना वायरस से संक्रमितों का ग्राफ चढ़ता जा रहा है।
आगरा में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की है।
अभी तक दस लोग ठीक भी हुए है और ऐसे में एक्टिव केस 82 है। तीन में से दो मरीज अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक के संपर्क में आए थे।
वहीं आपको बता दे, आगरा में चिन्हित हॉटस्पॉट 22 से बढ़ाकर 33 कर दिए गए हैं। इन सभी इलाकों को पूरी तरह से सील किया गया है।
वहीं 100 से 150 सैंपल रोज लिए जा रहे हैं। इनमें 8 से 10 संक्रमित मिल रहे हैं। यानी हर बीसवां व्यक्ति संक्रमित मिला है।