{आगरा से शिवकुमार की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में कोरोना के कोहराम पर रोक नही लग पा रही है। बताया जा रहा है, आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के बाद जालमा में लैब शुरू हुई है। आगरा कमिश्नर अनिल कुमार ने लैब का निरीक्षण किया है।
बता दे, नगर निगम द्वारा बनाए गए लोहामंडी क्षेत्र और सिकंदरा क्षेत्र में होली पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन सेंटर का भी नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के साथ निरीक्षण किया है। जिसके बाद आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार व्यवस्थाओं से संतुष्ट नज़र आये।