{ आगरा से ओपी वरुण की रिपोर्ट }
आगरा में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कुल आकंड़ो में आगरा की भागीदारी अब बढ़ती जा रही है जिसने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है।
जिलाधिकारी ने आज सुबह 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है और इसे मिलाकर अब आगरा में कुल संक्रमित 134 हो गए है जो की प्रदेश में कहीं नहीं है।
सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेश के किसी भी जनपद में 100 मरीज भी नहीं मिले है लेकिन आगरा में 134 तक इस संख्या का जाना कहीं ना कहीं बहुत बड़ी लापरवाही का संकेत दे रहा है।
आपको बता दे, सभी 30 नए मरीजों का ताल्लुक फतेहपुर सीकरी के गाइड और पारस हॉस्पिटल से है वहीं 134 में से 60 संक्रमित मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हुए है।
ज्ञात हो, रविवार सुबह 12 नए मरीज मिले थे और ये सभी वे लोग थे जिन्होंने शहर के भगवान टाकीज स्थित पारस अस्पताल में उपचार कराया था।