जैसा की गर्मियों में ही WHO ने वार्निंग दी थी की मानसून में कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है वो सही साबित हुआ दिखाई दे रहा है। मानूसन के शुरू होते ही देश और प्रदेश में मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है।
आपको बता दे कि ताजनगरी आगरा में मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजनगरी में रविवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक 27 नए केस सामने आए थे, कुल कोरोना संक्रमित 1652 हो चुके हैं।
कुल 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पिछले 48 घंटे में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया पहली बार आगरा में 1,586 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
आगरा में अब तक 41544 लोगों की जांच हो चुकी है, शनिवार तक 39958 लोगों के सैंपल हुए थे। स्वस्थ होने की दर 82.20 फीसद पर आ गई है।