{ आगरा से शिव की रिपोर्ट }
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। रविवार को 14 लोग और संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या 255 हो गई है।
255 कोरोना पोजेटिव में सबसे ज्यादा 92 जमाती, दूसरे स्थान पर 79 पर पारस अस्पताल और उसके बाद फतेहपुरसीकरी और स्वास्थ विभाग से जुड़े लोग हैं।
आगरा प्रशासन अब तक शहर में 5000 से ज्यादा सैम्पलिंग लेने का कर चुका काम, लगभग 24 सेंटरों और घरों में हजारों लोग हैं कोरंटीन।
आगरा में सब्जी विक्रेता और मेडिकल कर्मी के बाद कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा हुआ तेज।
ताजनगरी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यहां की व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए प्रदेश और केंद्र की टीम निरीक्षण करने आई हैं।