आगरा में मंगलवार को 41 और कोरोना संक्रमित मिले और इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या अब 300 को पार करते हुए 308 हो गयी है।
एक ही दिन में यह सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इससे पहले दो बार 39 मरीज मिल चुके थे। ऐसे में अब आगरा में मरीजों की संख्या ऐसे बढ़ना बड़ा ही चिंताजनक है।
आगरा मैं जमातियों की संख्या पहुंची 104, दूसरे स्थान पर पारस हॉस्पिटल से जुड़े लोगों की संख्या पहुंची 90 , आगरा के स्वास्थ कर्मियों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, एक एम्बुलेंस कर्मी को भी हुआ कोरोना।
सोमवार देर शाम को 12 नए मरीज मिले थे। करीब 30 घंटे में कोरोना के 53 मरीज पाए गए।