{ आगरा से शिव कुमार प्रजापति की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश में आगरा जिला कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल यहाँ पिछले 24 घण्टे में 47 नए मरीज मिल चुके है और माना जा रहा है की कोरोना अब पुरे जनपद में फैल चुका है।
कल 12 नए मरीज मिले और दोपहर होते होते 35 लोग और पॉजिटिव मिल गए है। सुबह ये संख्या 30 थी लेकिन उसके कुछ ही घंटो बाद यह संख्या बढ़ गयी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने आगरा को हाई अलर्ट पर रख दिया है।
इस बारे में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में अब संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। दो जगह जो सबसे बड़ी लापरवाही हुई वो पारस अस्पताल और संपर्क में आए 16 पॉजिटिव, और फतेहपुर सीकरी के 14 पॉजिटिव है।
अगर इन दो जगह को समय रहते काबू किया जाता तो शायद यह संख्या कम होती, अब माना जा रहा है की इनके सम्पर्क में आये लोगों को खोजना और उन्हें एकांतवास में भेजना बेहद कठिन होने वाला है।