{ आगरा से शिवम् की रिपोर्ट }
आगरा में कोरोना वायरस ने धीरे धीरे पैर पसारना शुरू कर दिए है और अब कही ना कहीं ताज नगरी पर सामुदायिक संक्रमण का ख़तरा मंडराने लगा है। कल आगरा के 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
इनके बारे में बताया जा रहा है कि ये सभी उस युवक के संपर्क में आए, जो 21 मार्च को दुबई से लौटा और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। ये जानकार अब स्वाथ्य विभाग सकते में है क्यूंकि ये तीन भी कम से कम 50 लोगों के सम्पर्क में तो आये होंगे। ऐसे में अब मामला हाथों से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
आपको बता दे, अब तक ताज नगरी आगरा में कोरोना संक्रमण के कुल 48 केस सामने आ चुके है और प्रदेश में नॉएडा के बाद अब आगरा कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। 48 घंटों के बीच ही कोरोना के 36 नए मामले पाए गए।
अब यह आकंड़े कहा जाकर रुकेंगे ये कुछ नहीं कहा जा सकता क्यूंकि अभी तो 50 से अधिक लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। वैसे आपको यह भी बता दे, इन 48 संक्रमितों में से 31 दिल्ली से लौटे जमाती हैं।