{ आगरा से शिव कुमार की रिपोर्ट }
आगरा में देर रात तक 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और अब तक कुल संख्या 196 हो गयी है। आगरा में कोरोना की रफ्तार प्रदेश में सबसे तेज है।
अब तक 3610 सैंपल लिए जा चुके हैं और 281 पूल सैंपल लिए गए हैं इसके अलावा 5 लोगों की मौत हो गयी है।
आपको बता दे, शहीद नगर, फतेहपुरी सीकरी से भी संदिग्धों का नमूने लिए गए है, जांच रिपोर्ट शनिवार यानी आज शाम तक आ जाएगी।
ज्ञात हो, भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन और प्रबंधक एसपी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उनके ऊपर जानकारी नहीं देने का आरोप है। माना जा रहा है, स्टाफ और मरीजों की संख्या 220 थी जबकि संचालक और प्रबंधक ने पहले 53 और फिर 73 बताई।
प्रबंधक के ऊपर 4 धाराएं लगायी गयी है और आरोप साबित होने पर 2 साल की जेल हो सकती है।