1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: आज फिर मिले 13 नए मरीज, संख्या पहुंची 313

आगरा: आज फिर मिले 13 नए मरीज, संख्या पहुंची 313

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: आज फिर मिले 13 नए मरीज, संख्या पहुंची 313

ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कल मिले 41 मरीज के बाद आज फिर 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और अब पीड़ितों की कुल संख्या 313 हो गयी है।

इस हिसाब से देखा जाए तो पिछले सात दिनों में ही मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस दौरान 158 संक्रमित मिले हैं।

आगरा में हर दिन 20 से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है और ये बड़ा चिंता का विषय है। आगरा मैं जमातियों की संख्या पहुंची 104, दूसरे स्थान पर पारस हॉस्पिटल से जुड़े लोगों की संख्या 95 को पार कर गयी है।

अप्रैल में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब कोई संक्रमित न मिला हो। इनमें 11 और 17 अप्रैल को 39-39 मरीज मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...