त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे थे और उन्होंने कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी में सभा को संबोधित करते हुए बयान दिया, जहां वो अकसर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बिपल्ब देब इस बार कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को इंग्लैंड लंदन में बताकर फंस गए हैं।
क्या है सीएम बिप्लब देव का बयान
त्रिपुरा के मुख्य मंत्री बिप्लब देब ने कहा, ‘एक शहर या स्थान अपने विश्वविद्यालय द्वारा प्रसिद्ध हो सकता है। जब हम इंग्लैंड या लंदन के बारे में सोचते हैं, तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तस्वीरें हमारे दिमाग में आती हैं।’
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी USA में है स्थित
आपका बतादें कि त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव ने जिस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का जिक्र किया था वो संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और 1636 में स्थापित किया गया था।और यहां देश विदेश के लोग उच्च शिक्षा लेने के लिए जाते हैं।
बिहार बोर्ड की ऑर्ट स्ट्रीम से टॉपर रूबी राय का नाम हर किसी के जहन में होगा क्यों की रूबी राय ने भी अपने ज्ञान से हर किसी को हैरान कर दिया था जिसमें उन्होंने बताया की खाना बनाना पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाया जाता है। वहीं अब रूबी राय की तरह ही अब त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब के ज्ञान से सभी हैरान हैं बतादें की बिहार बोर्ड में टॉप करने के बाद सवालों में आई रूबी राय पर कानूनी कार्रवाई की गई थी।