1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीन से झड़प के बाद भारत ने सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की संख्या

चीन से झड़प के बाद भारत ने सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन से झड़प के बाद भारत ने सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की संख्या

लद्दाख में चीन के साथ विवाद बढ़ने के बाद हिमाचल में चीन से सटी समदो बाॅर्डर पर सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। जबकि लाहौर होकर मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर भारतीय सेना की टुकड़ी की गतिविधि लेह की तरफ बढ़ गई हैै।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव और ज्याद बढ़ गया हैं। सोमवार को गलवान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए।

भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है। दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिए बैठक कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...