1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित होगा

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित होगा

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित होगा

अयोध्या में हर वर्ष दीपावली के मौके पर होने वाला दीपोत्सव इस साल भी भव्यतम तरीके से आयोजित किया जाएगा। दीपोत्सव का आयोजन यूपी सरकार भव्य तरीके से करेगी, जिसके लिए सरकार तमाम तैयारियां शुरू कर चुकी है।

दीपोत्सव में इस साल लोगों की भीड़ तो नहीं होगी, लेकिन सरकार एक बार फिर भव्य रूप में अयोध्या की सजावट कराएगी। ये मौका इसलिए भी खास होगा क्योंकि इस साल अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित होगा।

अयोध्या में तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं परती भूमि टी वेंकटेश ने गुरुवार को अयोध्या की विकास योजनाओं वे कोशिश अस्पतालों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी फेज 2 व अन्य योजनाओं पर का काम दीपोत्सव के पहले पूरा कर लिया जाए। इसको लेकर तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने बुधवार को ग्राम पंचायत खजुरहट में व्यायाम शाला व ग्रीन पार्क का लोकार्पण किया। अपर मुख्य सचिव ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में 5 महिलाओं को आशा, आंगन बाडी ,एवं शिक्षक के तौर पर अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...