रिपोर्ट – माया सिंह
ऑस्ट्रेलिया से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है , जिसे देखने के बाद सभी हैरान है । अभी तक आपने सुना होगा कि सर्जरी होने के बाद व्यक्ति जल्दी होश में नहीं आता है या फिर होश में आने के बाद अपने परिजनों को कुछ देर तक पहचानता नहीं है लेकिन ऑस्ट्रलिया में सर्जरी के बाद जो हुआ सभी देखकर चौंक गये ।
दरअसल , कई सालों से अमेरिका में रह रही महिला ने जीभ की सर्जरी करायी और सर्जरी कराने के बाद बोलने का उनका अंदाज ही बदल गया । शायद यकिन करना मुश्किल है लेकिन यह सच है , सर्जरी कराने के बाद महिला अचानक आयरिश एक्सेंट में बात करने लगी ।
जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय एंजेला येन ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में रहती हैं । बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को टॉन्सिललेक्टोमी की सर्जरी करायी थी । सबसे दिलचस्प बाद यह है कि सर्जरी के दस दिन बाद वे पूरी तरह आयरिश लहजे में बात करने लगीं जबकि वे कभी आयरलैंड नहीं गई हैं ।
इस मामले पर एक डॉक्टर का कहना है कि फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम हो चुका है ऐसा अक्सर ब्रेन की सर्जरी में देखा जाता है कि लोग ब्रेन में चोट की वजह से नेचुरल एक्सेंट भुल जाते हैं । 1907 से लेकर अभी तक की बात करें तो दुनियाभर सिंड्रोम के 100 मामले सामने आये हैं ।
बता दें कि इसकी जानकारी एंजेला ने खुद टिक टॉक पर वीडियो बनाकर दी है , उनका कहना है कि मैं मैं परेशान हूं कि आखिर इसकी इलाज किस डॉक्टर से कराऊं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे अपना पुराना एक्सेंट वापस पाना चाहती हैं , क्योंकि इस एक्सेंट में वे सहजता महसुस नहीं कर रही हैं ।