1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai के बाद Punjab में भी लगेगा Lockdown!

Mumbai के बाद Punjab में भी लगेगा Lockdown!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Mumbai के बाद Punjab में भी लगेगा Lockdown!

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

पंजाब : देश के कई राज्यों में कोरोना दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना मामलों में दिन-ब-दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है । जिसके चलते राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए है । साथ ही राज्य के 8 जिलों में Night Curfew लगा दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र और केरल के बाद पंजाब ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर में रात का कर्फ्यू लगाया गया है. यहां रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

वहीं, राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश को लेकर बताया स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं । मंत्री ने आगे बताया, ‘शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है ।’ उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत ऑफलाइन कराई जाएंगी । सिंगला ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे ।

फिलहाल परीक्षाओं को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। बता दें कि पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) पहले ही परीक्षा की डेटशीट जारी कर चुका है, जिसके तहत 8वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च को शुरू होंगी जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू होगी । राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि पंजाब में लॅाकडाउन की स्थिती पैदा हो सकता है ।

आपको बताते चलें कि पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,318 नए मामले सामने आए. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है । राज्य में महामारी के अबतक 1,94,753 लोग संक्रमित हो चुके है । जबकि कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 6,030 पहुँच गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...