1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद के बाद अब मेरठ में हुई डॉक्टर से मारपीट, पढ़े

मुरादाबाद के बाद अब मेरठ में हुई डॉक्टर से मारपीट, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ में हुई डॉक्टर से मारपीट, पढ़े

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

मुरादाबाद के बाद मेरठ में भी डॉक्टर से जमकर मारपीट हुई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से कोरोना के खतरे के चलते जमकर मारपीट कर हाथ तोडा है।

दरअसल माँ-बाप से मारपीट होती देख डॉक्टर बीच-बचाव करने आए थे, शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में किराए पर रहने वाले डॉक्टर प्रशांत भटनागर से मारपीट हुई है।

मेडिकल में कोरोना वारियर के तौर पर डॉक्टर की ड्यूटी लगी है और कॉलोनी के लोगों में भ्रांति है कहीं मेडिकल से डॉक्टर कोरोना का संक्रमण ना ले आए ।

पीड़ित डॉक्टर मेडिकल में सहायक आचार्य के पद पर तैनात है , डॉ ने नौचन्दी थाना इलाके में तहरीर दी है और युध्दवीर सिंह यादव और जुगल किशोर साहनी पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

कभी कॉलोनी के गेट का ताला लगाकर तो कभी किसी और तरीके से डॉक्टर को परेशान किया जा रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...