रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठा पटक देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बचे हैं। उससे पहले ही राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। आपको बता दें कि दो मंत्रीयों समेंत चार विधायको के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की नीत नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है।
आपको बता दें कि सरकार के अल्पमत में आने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री नारायणसामी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। जिसके बाद मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बड़ा ऐक्शन लिया। राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि तत्काल उप-राज्यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटाया जाय। जिसके बाद उप-राज्यपाल किरण बेदी को उनको पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने ऐक्शन तब लिया जब केंद्र-शासित प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बहुमत खो दिया।
तेलंगाना के राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के उप-राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। आपको बता दें कि 33 सदस्यों वाली विधानसाभ में अब कुल 28 सदस्य हैं, जिसमें दोनों पक्षों के पास अब 14-14 विधायक हैं। इनमें 3 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं।
Thank all those who were a part my journey as Lt Governor of Puducherry—
The People of Puducherry and all the Public officials. 🙏 pic.twitter.com/ckvwJ694qq— Kiran Bedi (@thekiranbedi) February 17, 2021
अपने पद से हटाये जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने लिखा है कि “उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए। बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘राज निवास’ की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।“
किरण बेदी ने आगे लिखा कि “मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यह अब लोगों के हाथ में है।“
वहीं राज्य सरकार की बात करें तो मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद पुदुच्चेरी में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। जॉन समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल 10 रह गया है, जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।