रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: बंगाल विधानसभा में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली ममता बनर्जी बुधवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकबार फिर ममता बनर्जी ने बंगाल में सरकार बना ली हैं। महामारी को देखते हुए शपथ समारोह काफी सादगी से संपन्न कराया गया। शपथ के दौरान ममता बनर्जी ने अकेले शपथ ग्रहण किया। इस दौरान किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है।
आपको बता दें कि शपथ प्रहण के दौरान राज्यपाल जगदीश धनखड़ और ममता बनर्जी ही दिखी। दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, कुछ देर बाद ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बयानों में तल्खी नजर आई।
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण करने का बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं होगी, और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शपथ दिलाने के दौरान राज्यपाल ने चुनाव बाद हुई हिंसा का भी मुद्दा उठाया। उन्होने ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नसीहत दे डाली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए। उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी।
राज्यपाल धनखड़ के इस टिप्पणी का ममता ने भी जवाब दिया। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी तक सबकुछ चुनाव आयोग के अधीन था, चुनाव आयोग ने काफी अधिकारियों को बदल दिया था, मैंने अभी शपथ ली है, नए सिरे से व्यवस्था करूंगी।
Congratulations to Mamata Didi on taking oath as West Bengal’s Chief Minister. @MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ममता दीदी को बधाई।”
बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रैली में भाजडपा ने 200 पार का नारा दिया था। लेकिन चुनाव के नजीते ने ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 213 सीटे जीताकर राज्य में एकबार फिर ममता बनर्जी की सरकार बना दी है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने ताकत झोंकी थी, ऐसा लग रहा था कि बंगाल का मुकाबला फंस सकता है। लेकिन जब नतीजे आए तो बीजेपी तृणमूल कांग्रेस की आंधी के आगे कहीं नहीं टिक पाई। भाजपा 77 सीट पर ही सिमट गई।
चुनावी नतीजे आने के बाद बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी हो गया। बंगाल के अलग-अलग जिलों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं, करीब 10 लोगों की हत्या होने का दावा किया जा रहा है। इसी मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल के राज्यपाल से फोन पर बात की थी।