{ लखनऊ से जितेंद्र की रिपोर्ट }
कोरोना संकट काल के समय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश के सभी राज्य मार्गों पर पड़ने वाले टोल गेट पर 26 दिनों बाद एक बार पुनः टूल टैक्स की शुरआत कर दी है।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ अयोध्या के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले अहमदपुर टोल गेट पर गाड़ियों से टोल टैक्स शुरू हो गई। लेकिन हाइवे पर चलने वाले वाहनों के लोगों अपनी समस्या बताते हुए अभी टोल टैक्स में छूट करने की बात कह रहे है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थितियों को देखते हुए 21 दिन के लॉक डाउन के बाद 14 अप्रैल को अपने सम्बोधन में लॉक डाउन जारी रहने के बीच 20 अप्रैल से लॉक डाउन में कुछ जरूरी चीजों में छूट करने की बात कही थी।
जिसके बाद सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधों के बीच जरूरत की चीजें लाने ले जाने वाले वाहनों और ईलाज सम्बंधित निजी वाहनों को राहत दी है। जिसको लेकर वाहनों में छूट के साथ एनएचएआई ने पूरे देश में नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर टोल टैक्स शुरू कर दिया।
टोल कंट्रोलर मुकेश यादव का कहना है कि टोल गेट में जरूरत के अनुसार कम संख्या में कर्मियों को लगाकर कैश।लेन और फास्ट टैग लेन में लगाये गए है।
एनएचएआई द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के लिए एक लेन छोड़ कर दो लेन जाने और एक लेन छोड़ कर दो लेन आने के लिए पालन किया जा रहा है जिससे नियमित सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो सके।