नई दिल्ली : अफगानिस्तान के कंधार (kandahar Blast) में शुक्रवार को एक मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका Imam Bargah मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। धमाके में 32 लोगों की मौत हुई है और 53 लोग घायल हुए हैं। वहीं अभी तक इस विस्फोट के कारण का पता नहीं चल सका है।
“Blast hits mosque belonging to the Shia community, in Kandahar. Casualties reported. The explosion occurred during Friday prayers,” reports TOLO news
— ANI (@ANI) October 15, 2021
स्थानीय मीडिया के अनुसार, चश्मदीदों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट कंधार शहर के पुलिस जिले एक (पीडी1) की एक मस्जिद में हुआ। स्थानीय लोगों ने टोलो न्यूज को बताया कि विस्फोट शिया समुदाय की एक मस्जिद में हुआ।
आपको बता दें कि यह धमाका उस वक्त हुआ जब जुमे की नमाज चल रही थी। इससे पहले 8 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे। यह धमाका शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किया गया था।
कुंदुज में शिया मस्जिद में हुआ था धमाका
बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के कुंदुज में एक शिया मस्जिद में धमाका हुआ था, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। ये धमाका भी जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ था। सूचना और संस्कृति के डिप्टी मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने धमाके की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि कुंदुज के खानाबाद बंदार इलाके में शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया। इसमें हमारे देश के कई लोग शहीद हुए और कई घायल हुए हैं।