रिपोर्ट: शिवम/ सत्यम दुबे
आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ADA के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेसिया आगरा जिले को सबसे आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले समय में आगरा की पहचान ताजमहल के साथ-साथ कई और चीजों से भी होने वाली है। यही कारण है कि आगरा जिले से सटे आप-पास के जिलों के लोग यहां आकर बस रहें हैं।
आपको बता दें कि ADA के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेसिया लगातार टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसके लिए 20 जुलाई मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित ट्राइडेंट होटल के पास आई लव आगरा पॉइंट पर आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से लेजर शो आयोजित किया गया। विदेशी और देशी पर्यटक रात में रुक सके इसके लिए लेजर शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से प्रयास किय़ा जा रहा है कि इस तरह के आकर्षक कार्यक्रम से विदेशी पर्यटक आगरा में नाइट स्टे करें। आपको बात दें डॉ राजेंद्र पेंसिया की आगुवाई में आने वाले दिनों आगरा जिला पर्यटन के लिहाज से सबसे ज्यादा विकसित जिला होने वाला है।